{"_id":"6885379df9969802470c7c61","slug":"an-innocent-child-died-after-being-crushed-under-a-harrow-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104655-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हैरो के नीचे दबकर गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हैरो के नीचे दबकर गई मासूम की जान
विज्ञापन
बहेड़ी। 5 वर्षीय मासूम जैन का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। सिमरा गांव में एक मासूम की ट्रैक्टर के हैरो के नीचे दबकर मौत हो गई।
पांच वर्षीय जैन पुत्र सद्दाम अपने दादा मुमताज के साथ खेत पर काम करने गया था। खेत की जोताई के दौरान वह ट्रैक्टर से गिर गया और हैरो के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल मासूम जैन को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में जैन की मौत हो गई।
जैन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, तो घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
--
हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
फरीदपुर। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के नवादावन गांव के पास ऑटो में ट्रक की टक्कर लगने के बाद घायल हुए युवक की उपचार के दौरान दूसरे दिन अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र के गांव कपूर नगला निवासी जसवीर ऑटो चलाता है। उसकी बहन के घर ढकिया तिवारी गांव में शनिवार को बच्चे का नामकरण कार्यक्रम था। वहां जाने के लिए जसवीर अपने गांव से फरीदपुर कपड़े खरीदने आ रहा था। वह अपनी मां रामसनेही, पत्नी पिंकी (24), बेटा राघव (1) को ऑटो में बैठाने के बाद खुदागंज के पराया निवासी बबलू शाह (30) व एक अन्य को भी बैठाया। वह सभी को लेकर फरीदपुर आ रहा था।
नेशनल हाईवे पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादावन गांव के समीप हादसे में ऑटो चालक की पत्नी पिंकी और बेटे राघव की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां रामसनेही समेत बबलू व एक संवारी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली ट्रक व विपरीत दिशा से आ रही कार भाग गई। घटना के दूसरे दिन शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में बबलू की भी मौत हो गई। संवाद