फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An examination center in the district with a mess of a night owl

एक परीक्षा केंद्र की गड़बड़ी से पूरे जिले में रतजगा

Thu, 17 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में धनीराम इंटर कॉलेज दमखोदा में नागरिक शास्त्र का पेपर दो दिन पहले खुलने और उसकी सूचना समय से न देने की वजह से पूरे में जिले में रतजगा रहा। सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, अधिकारी और कर्मचारी संकलन केंद्र पर पूरी रात बैठे रहे। रात तीन बजे इलाहाबाद से पेपर आया। सुबह पांच-छह बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच पाया। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक पेपर लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और परीक्षा कराने के बाद ही सो पाए। 
विज्ञापन

इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र के सेकेंड पेपर की परीक्षा बुधवार सुबह सात बजे से होनी थी, लेकिन धनीराम इंटर कॉलेज दमखोदा मेें सोमवार को ही नागरिक शास्त्र फर्स्ट पेपर की परीक्षा में सेकेंड पेपर खोल दिया। पेपर खोलने के बाद फिर से उसे लिफाफे में बंद कर दिया गया। इसकी सूचना अधिकारियों को भी दी नहीं दी। अगले दिन मंगलवार को जब किसी बाहरी व्यक्ति ने जेडी को बता दिया तो उन्होंने डीआईओएस से जांच कराने के लिए कहा। डीआईओएस ने जांच कराई तो मामला खुला। इसके आनन-फानन में सभी 108 परीक्षा केंद्रों पर पेपर बदलने के निर्देश दे दिए गए और इलाहाबाद बोर्ड को फैक्स भेजकर नए पेपर मंगवाए। सुबह के मंगवाए पेपर इलाहाबाद रात तीन बजे संकलन केंद्र पर पहुंचे। जब तक सभी केंद्र व्यवस्थापक, डीआईओएस और बोर्ड का काम करने वाले कर्मचारी वहां बैठे रहे। पेपर आने के बाद बांटे गए और सुबह पांच-छह बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पेपर पहुंच पाए। पेपर लेकर जाने वाले केंद्र व्यवस्थापक, अधिकारी और कर्मचारी सभी पूरी रात नहीं सो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed