फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amitabh Thakur could not meet the student, returned after talking to his father

Bareilly News: छात्रा से नहीं मिल सके अमिताभ ठाकुर, पिता से बात करके लौटे

Fri, 10 Nov 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 10 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur could not meet the student, returned after talking to his father
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे फेंकने से घायल हुई छात्रा को देखने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर बृहस्पतिवार को पहुंचे। स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से छात्रा से उन्हें नहीं मिलने दिया गया। छात्रा के पिता से बात कर वह लौट गए।
विज्ञापन

10 अक्तूबर की रात सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शोहदे ने ट्रेन के आगे फेंक दिया था। बृहस्पतिवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर उसे देखने अस्पताल पहुंचे। वहां सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। उन्होंने छात्रा के पिता से बातचीत की। ठाकुर के मुताबिक छात्रा के पिता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा था, जिसकी अधिकतम सीमा समाप्त हो चुकी है। इलाज में उनके भी 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। ठाकुर ने अस्पताल प्रबंधन से बात की तो कहा गया कि बिल जमा करने पर ये रकम वापस छात्रा के पिता के खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रा के कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने के लिए पैरवी करेंगे। कहा कि मजिस्ट्रेट को सूचना देकर छात्रा के बयान दर्ज कराने की जरूरत है। तय हुआ कि शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान कराए जाएंगे। उन्होंने छात्रा को नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed