फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amidst a crowd of hundreds, the wife was cut with a bunker, she herself died after consuming poison.

सैकड़ों की भीड़ के बीच पत्नी को बंके से काटा, जहर खाकर खुद भी जान दी

Tue, 28 Sep 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Amidst a crowd of hundreds, the wife was cut with a bunker, she herself died after consuming poison.
प्रतीकात्मक

घर से बाहर खींचकर सड़क पर खेला खूनी खेल, घर और दो प्लॉट बेचने का विरोध पत्नी की जिंदगी पर पड़ा भारी

विज्ञापन
नवाबगंज। मकान और प्लॉट बेचने का विरोध करने पर ईध जागीर गांव में 42 वर्षीय सरफुद्दीन ने सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने घर के बाहर सड़क पर अपनी 38 वर्षीय पत्नी नफीसा की बंके से काटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने सरफुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। नफीसा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ईध जागीर के मोहल्ला यासीननगर में रहने वाला सरफुदीन राज मिस्त्री था। उसका एक मकान और दो प्लॉट मोहल्ले में ही हैं जिन्हें वह बेचना चाहता था। नफीसा इसका विरोध कर रही थी। नफीसा के भाई क्योलड़िया के गांव बबूरा निवासी साबिर हुसैन के मुताबिक सोमवार को सरफुद्दीन पैतृक गांव क्योलड़िया के केलाडांडी गया था जहां से दोपहर करीब चार बजे लौटा तो नफीसा से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ा तो उसकी बेटियां भी विरोध करने लगीं।
विज्ञापन

इस पर वह नफीसा को घर से खींचकर सड़क पर ले गया। पहले तो उसे पीटता रहा और फिर बंके से उसके गले पर ताबड़तोड़ कई वार किए। कुछ ही देर में नफीसा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर से सल्फास लाकर खुद भी खा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सरफुद्दीन को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मगर उसने देर रात दम तोड़ दिया। सीओ दिलीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नफीसा का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद सरफुद्दीन ने सड़क पर ही बैठकर खा लीं सल्फास की गोलियां

नवाबगंज। सरफुद्दीन ने जिस नफीसा की बंके से काटकर हत्या की, उस वक्त न सिर्फ उसके बच्चे बल्कि के मोहल्ले के तमाम लोगों की भीड़ भी इकट्ठी थी लेकिन सरफुद्दीन का वहशीपन देखकर कोई नफीसा को बचाने आगे नहीं आया।
सरफुद्दीन और नफीसा के सात बच्चे हैं। बच्चों के मुताबिक सोमवार को जैसे ही उनके पिता घर लौटे, मां से उनका झगड़ा शुरू हो गया। उन लोगों ने मां को बचाने की कोशिश की तो वह बाल पकड़कर उन्हें घर के बाहर सड़क पर खींच ले गया जहां काफी देर तक उसे पीटता रहा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लेकिन किसी ने नफीसा को बचाने का प्रयास नहीं किया।
इसी बीच सरफुद्दीन घर में जाकर बंका उठा लाया लेकिन फिर भी किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। सबकी आंखों के सामने सरफुद्दीन ने नफीसा की हत्या कर दी। फिर दोबारा घर में जाकर सल्फास की गोली ले आया और खाकर तड़पने लगा। मोहल्ले के लोगों ने उसे भी सल्फास खाने से रोकने या बचाने की कोशिश नहीं की।

बेटियां बोलीं- पिता नहीं हैवान है

घटना के बाद जब पुलिस पहुंची तो उनकी बेटी सायरा ने चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि उसका पिता नहीं हैवान है, हमें शर्म आती है उसे अपना पिता कहते हुए। बोली, अक्सर मां को पीटता था। वे लोग विरोध करते थे तो उन्हें भी पीटता था। घर आते ही उसने मां से मारपीट शुरू कर दी। वे लोग बचाते रहे, लेकिन उसने देखते ही देखते उनकी मां को जान से मार डाला।

भीड़ की मौजूदगी की गवाही दे रहा वीडियो

नफीसा की हत्या के बाद का घटनास्थल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नफीसा का शव जमीन पर पड़ा है और जहर खाने के बाद सरफुद्दीन भी वहीं जमीन पर बैठा है।

घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद जहर खा लिया। पति की भी मौत हो गई है। अभी इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed