फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amazing Betiaen of Bareilly in boxing

बरेली की बेटियाें ने मुक्केबाजी में किया कमाल 

Tue, 27 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 27 Dec 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Amazing Betiaen of Bareilly in boxing
खेलकूद - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली की बेटियाें ने बॉक्सिंग में कमाल कर दिया। प्रदेश स्तर की जूनियर प्रतियोगिता में 5 पदक आए हैं। इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हैं। गोल्ड प्राप्त करने वाली बॉक्सर नंदिनी लाल का चयन नेशनल के लिए हुआ है। वह केरल में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने जाएंगी।  
विज्ञापन

खेल निदेशालय और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से इलाहाबाद के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में यूपी स्टेट जूनियर गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को किया गया था। प्रदेश के 16 मंडल से 250 खिलाड़ी इसमें शामिल हुए। बरेली से 17 लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नंदिनी ने 60-63 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल राउंड में अलीगढ़ की गौरी पाठक को ऐसा मुक्का जमाया कि पहले ही राउंड में गौरी पाठक के नाक से ब्लीडिंग होने लगी और गौरी के रिटायर्ड होते ही नंदिनी को विनर घोषित कर दिया। दूसरी मुक्केबाज प्रिया अरोरा वाराणसी की खुशी धवल से सेमीफाइनल में हार गई। इसे रजत पदक मिला। कांस्य पदक जीतने वालों में साधना गंगवार, शालिनी पटेल, दीक्षा शर्मा शामिल हैं। डोरी लाल अग्र्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुक्केबाजों के कोच शेवर अली ने बताया कि बरेली में पहली बार जूनियर महिला बॉक्सिंग में गोल्ड पदक आया है। प्रदेश टीम में शामिल 18 मुक्केबाजाें में आल्मा मातेर की नंदिनी भी शामिल हैं। नेशनल प्रतियोगिता केरल में वह अपना खेल दिखाएगी। बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. सीरिया एसएम ने बताया कि अभी तक लड़काें ने ही बॉक्सिंग में पदक पाया है। लड़कियां इस खेल में आती नहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed