फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala Sapno Ki Udaan awareness program in Bareilly

अमर उजाला सपनों की उड़ान: किशोरियां बोलीं- दूर हुए सारे भ्रम, दर्द को लेकर नहीं रहा डर

Fri, 31 May 2024 11:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 11:23 AM IST
सार

व्हिसपर और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ शाखा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने माहवारी को लेकर डॉक्टर से सवाल पूछे और अपने भ्रम दूर किए।

विज्ञापन
Amar Ujala Sapno Ki Udaan awareness program in Bareilly
शिविर में जानकारी देतीं महिला चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माहवारी के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए, मंदिर नहीं जाना चाहिए और पहले दिन नहाना नहीं चाहिए। इस दौरान पेट में दर्द होना किसी बीमारी लक्षण तो नहीं? इस तरह के कई सवाल आज भी किशोरियों के मन में रहते हैं। बरेली के बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ शाखा में आयोजित जागरूकता शिविर में छात्राओं ने ऐसे ही सवाल पूछे। 

विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सक पहले तो आश्चर्य में पड़े, फिर उनका जवाब देना शुरू किया। धीरे-धीरे छात्राओं के सारे भ्रम दूर हुए। उन्होंने कहा कि अब हमारे मन में कोई मिथक नहीं है, न ही माहवारी के दौरान होने वाले दर्द को लेकर कोई डर है। जागरूकता शिविर का आयोजन व्हिसपर और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई को किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में 600 छात्राओँ और उनकी माताओं ने प्रतिभाग किया। प्रगति हॉस्पिटल से आईं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति अग्रवाल ने एक एक कर मां-बेटियों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान इन्फ्लुएंसर रेनू भाटी, प्रबंध समिति की सदस्य अंजनी अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश शर्मा उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Sapno Ki Udaan awareness program in Bareilly
शिविर में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

हिमांशी बनी विजेता 
अमर उजाला और व्हिसपर की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है। इसमें एक निबंध प्रतियोगिता भी कराई जाती है। बरेली मंडल में आयोजित हिमांशी सक्सेना विजेता रहीं। उन्हें लैपटॉप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed