फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Amar Ujala flower exhibition in Bareilly from 21 to 23 February

Flower Show: रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा अमर उजाला का आंगन, बरेली में 21 से 23 फरवरी तक पुष्प प्रदर्शनी

Wed, 19 Feb 2025 11:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 11:20 AM IST
सार

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन इस बार 21 से 23 फरवरी तक होगा। पहले दिन प्रविष्टि शामिल कराई जाएंगी। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट भी होगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala flower exhibition in Bareilly from 21 to 23 February
Flower Show 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंखों को सुकून देते रंग-बिरंगे फूलों से तीन दिन तक अमर उजाला परिसर महकेगा। कैक्टस और बोन्जाई का अनोखा संसार भी नुमाया होगा। तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी की शुरुआत 21 फरवरी से होगी। इसमें पूरे शहर से बागबानी के शौकीन जुटेंगे। तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से सबसे खास प्रविष्टि का चयन किया जाएगा। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 23 फरवरी को उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला का यह सालाना आयोजन इस बार 21 से 23 फरवरी तक होगा। पहले दिन प्रविष्टि शामिल कराई जाएंगी। सुबह नौ बजे से दोपहर तक इन प्रविष्टि को सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, असाधारण वैरायटी कैक्टस व बोन्जाई एवं गार्डन वर्ग में शामिल कराया जा सकता है। यह एंट्री अमर उजाला परिसर में ही कराई जा सकेगी। इसके लिए 20 फरवरी तक पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। चुने गए विजेताओं को अमर उजाला की तरफ से पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंSports News: बरेली में ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को मौसम में आए बदलाव का अहसास कराना है। यह एक संदेश भी है कि जीवन के प्रत्येक क्षण को पूरी जिंदादिली से जिया जाए। फूलों की संगत मन को शांति भी देती है। प्रदर्शनी में सेल्फी प्वॉइंट भी होगा। 

यहां फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकेंगे। निर्णायक मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार गर्ग और बरेली कॉलेज के वनस्पति विभाग के अध्यक्ष प्रो. आलोक खरे शामिल हैं। 

यहां कराएं पंजीकरण
प्रदर्शनी में प्रविष्टि देने और अन्य जानकारी के लिए अमर उजाला के मोबाइल नंबर 7669479649 पर कॉल या मेसेज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed