फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Along with self-defense, innocent hands are also collecting medals

Bareilly News: आत्मरक्षा के साथ पदक भी बटोर रहे मासूम हाथ

Sun, 03 Aug 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Along with self-defense, innocent hands are also collecting medals
बरेली। शहर की बेटियां आत्मरक्षा के साथ खेलों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। खुद को सशक्त बनाने के इरादे से शुरू किया गया ताइक्वांडो का अभ्यास अब उनका कॅरिअर बनता जा रहा है। अब ताइक्वांडो उनके लिए केवल मार्शल आर्ट नहीं, बल्कि यह उनकी सफलता का मार्ग बन चुका है। बेहद कम उम्र में अकादमी में दाखिला लेने वाली बेटियों ने इस खेल में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी धाक जमाई की है।
विज्ञापन

पिता की प्रेरणा... सोने सी निखर रहीं सांची
पुराना शहर निवासी सात वर्षीय सांची सिंह के पिता भानु प्रताप सिंह ताइक्वांडो प्रशिक्षक हैं। वे बताते हैं कि सांची का रुझान बचपन से ही खेलों की ओर था। वह हमेशा अकादमी जाने की जिद करती थी। शुरुआत में वह दूसरों को खेलते देखती थी, लेकिन जल्द ही खुद भी अभ्यास करने लगी। उनका लक्ष्य ब्लैक बेल्ट तक पहुंचना है। वह बरेली, लखनऊ और हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन




देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं दिव्यांशीपीलीभीत बाइपास रोड निवासी दस वर्षीय दिव्यांशी सिंह को उनके अभिभावकों ने आत्मरक्षा के उद्देश्य से ताइक्वांडो क्लास में भेजा था, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी बढ़ती गई। अब वह पेशेवर प्रशिक्षण लेकर टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रही हैं। दिव्यांशी का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें। वह वर्ष 2025 में हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed