फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Youth dies due to wrong injection.

आरोप : गलत इंजेक्शन से युवक की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Youth dies due to wrong injection.
आंवला। कस्बे के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

विजई नगला गांव निवासी देवेंद्र मौर्य (35) को सुबह सीने में तेज दर्द उठा। पति की हालत बिगड़ती देख पत्नी किरन देवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनको ले जाकर स्टेशन रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान घंटों बाद देवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पत्नी किरन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जब वह अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंचीं। वहां मौजूद डॉक्टर ने मरीज का बिना परीक्षण किए ही इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही देवेंद्र की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed