{"_id":"6599bf1a64a0d4531a049f4e","slug":"allegation-revenue-inspectors-condition-worsened-due-to-officers-scolding-bareilly-news-c-4-bly1036-319614-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : अधिकारी की डांट से बिगड़ी राजस्व निरीक्षक की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : अधिकारी की डांट से बिगड़ी राजस्व निरीक्षक की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने कर वसूली की समीक्षा में राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार गंगवार को हड़का दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह सात दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। इस मामले ने शनिवार को उस समय तूल पकड़ा जब नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने कार्रवाई की मांग की और सोमवार को घेराव करने की चेतावनी दे दी।
नीरज कुमार ने नगर आयुक्त से की गई शिकायत में बताया कि राजस्व निरीक्षक का पद केंद्रीय सेवा का है। नगर निगम लेखा नियमावली के बिंदु संख्या 36 में स्पष्ट है कि राजस्व निरीक्षक से वसूली का काम नहीं लिया जाएगा। इसके विपरीत यहां वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समीक्षा बैठक में अभद्रता की जा रही है। अपशब्दों की वजह से उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है।
जिला अस्पताल में उपचार कराया था। डाक्टरों ने सात दिन आराम करने की सलाह दी है। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के महासचिव जयपाल सिंह पटेल ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न को सहन नहीं करेंगे। वहीं, कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि समीक्षा बैठक में उनको फटकारा तो गया है लेकिन अपशब्द नहीं कहे गए हैं। केवल बरेली ही नहीं, प्रदेश के कई नगर निगमों में राजस्व निरीक्षक वसूली में लगाए गए हैं।