{"_id":"666f83c589aa9262a20f4b77","slug":"allegation-of-wrong-demolition-of-shivalaya-even-after-taking-bribe-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102270-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्वत लेने बाद भी शिवालय की गलत तूदाबंदी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्वत लेने बाद भी शिवालय की गलत तूदाबंदी करने का आरोप
विज्ञापन
देवरनियां। थाना क्षेत्र के गांव पिपरा नानकार में स्थित शिवजी महाराज के नाम दर्ज जमीन के लिए कानूनगो पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने और बीस हजार की और मांग पूरी न होने पर गलत तूदाबंदी करने का आरोप लगा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
शिवालय के पुजारी बाबा जगन्ननाथ ने संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शिवालय की भूमि को आसपास के किसानों ने अपने खेतों में मिला लिया है। शिकायत पर भूमि की तूदाबंदी के लिए कानूनगो मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कानूनगो ने दस हजार रुपये मांगे, तब पुजारी ने चंदा करके उसे दे दिए। कानूनगो ने रकबा पूरा हो जाने की बात कहकर चला गया। आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद बीस हजार रुपये की मांग की गई। पुजारी ने जब रुपये नहीं दिए तो उसने आसपास के किसानों से मिलकर गलत तूदाबंदी कर दी और शिवालय का रकबा और कम कर दिया।
इस मामले में एसडीएम बहेड़ी अजय कुमार उपाध्याय का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद