फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of murderous attack on Panchayat Assistant, complaint against village head

Bareilly News: पंचायत सहायक पर जानलेवा हमला करने का आरोप, ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत

Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 28 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murderous attack on Panchayat Assistant, complaint against village head
बहेड़ी। शेरगढ़ ब्लॉक के पंचायत सहायक ने जानलेवा हमला करने के आरोप में ग्राम प्रधान और उनके बेटों के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम पंचायत इटौवा के पंचायत सहायक व डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद फिराज ने देवरिया पुलिस को बताया कि वह 23 फरवरी की शाम 5:00 बजे फार्मर रजिस्ट्री के कार्य से देहात में थे। इस दौरान अधिकारी ने गांव के तालाब का फोटो मांगा, तो फोटो खींचकर अधिकारी को भेज दिया। कुछ देर बाद में तालाब से वापस कार्यालय की ओर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में गांव के प्रधान और उनके बेटों ने जानलेवा हमला किया। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। आरोप है कि थाने शिकायती पत्र देने गए तो ग्राम प्रधान और उनके परिजनों ने रोक लिया। वह अन्य कर्मचारियों के साथ बरेली में एसएसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed