फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of illegal extortion in the name of updating Aadhaar

Bareilly News: आधार अपडेट कराने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal extortion in the name of updating Aadhaar
मीरगंज। क्षेत्र के गांव चुरई दलपतपुर के एक व्यक्ति ने आधार अपडेट कराने के नाम अवैध वसूली का आरोप लगाकर एसडीएम मीरगंज से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का आधार अपडेट कराने के लिए ब्लाॅक परिसर में बने केंद्र पर पांच जनवरी को गया था। वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजेश्वरी देवी निवासी बलूपुरा के नाम से आईडी बनी हुई हैं। वह मौके पर भी थीं, लेकिन वहां बाहरी युवक आधार अपडेट कर रहे थे। उनका जब नाम आया तो उनसे 200 रुपये की मांग की गई। मना किया तो उन्हें लाइन से हटा दिया।
आधार अपडेट करने वाले युवक ने कहा कि जिनके पास टोकन हैं, उनसे दो सौ रुपये प्रति आधार अपडेट लिए जाएंगे, जिनके पास टोकन नहीं है, उनसे पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

--
आधार अपडेट संचालिका ने तीन युवकों पर लगाया आरोप
आधार अपडेट संचालिका राजेश्वरी देवी ने भी एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर बताया कि वह आधार अपडेट करने में खुद सक्षम हैं। उसके पास तीन युवक आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिकारियों ने आधार अपडेट करने के लिए बतौर आपरेटर भेजा है। बह उनकी बातों में आ गई। युवकों ने आधार अपडेट करने के लिए अवैध उगाही शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो उन युवकों ने उसके सिस्टम को लाॅक कर दिया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतों की जांच कराई जा रही है अगर शिकायत सही पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।



तृप्ति गुप्ता

उपजिलाधिकारी मीरगंज

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed