फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of harassing married woman for dowry, report filed

Bareilly News: दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Allegation of harassing married woman for dowry, report filed
आंवला। दहेज की खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने के दो अलग-अलग मामलों में पति सहित ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। ससुराल से निकाले जाने के बाद मायके टिकुरी गांव में रहने वाली विवाहिता पूजा का आरोप है कि उनकी शादी दो साल पहले थाना वजीरगंज के गरगईया निवासी सचिन के साथ हुई थीं। करीब छह महीने से उसके ससुराली उसे दहेज में बाइक व पचास हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी बीच वह अपने पति के साथ दिल्ली जाकर रहने लगी तो पति ने भी उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित किया। दस जून को छोटे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सचिन, ससुर जुगेंद्र सिंह व देवर दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में मोहल्ला बजरिया की निकहत खान ने दर्ज कराई रिपोर्ट मेंं कहा है कि उनकी शादी दो साल पहले मोहल्ला हैदरगंज थाना अलीगंज के परवेज से हुई थीं। शादी के बाद से ससुराली उस पर मायके से पांच लाख रुपए लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करते थे। उसने दो बार में एक एक लाख रुपये मायके से लाकर ससुरालियों को देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति परवेज, सास नाजुक, देवर उवेश व ननद नगीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed