फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of arbitrariness in assigning duty to BLO

Bareilly News: बीएलओ की ड्यूटी लगाने में मनमानी का आरोप

Mon, 04 Aug 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegation of arbitrariness in assigning duty to BLO
दुनका। मीरगंज तहसील में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी लगाने में मनमानी सामने आई है। पहले जारी की गई सूची में जिन कर्मचारियों के नाम थे, उन्हें हटा दिया गया और नई सूची में दूसरे कर्मचारियों के नाम जोड़ दिए गए। इस बदलाव से कर्मचारियों में नाराजगी है और तहसील प्रशासन पर अचानक सूची में किए गए बदलाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


शुरुआती सूची में नीलिमा गुप्ता, अंबर प्रसाद, आदर्श यदुवंशी, विजेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, अंकित गंगवार, अवधेश कुमार गंगवार, अशोक कुमार, अनूप कुमार गंगवार, दुर्गा प्रसाद, रमाकांत, अंकित त्रिवेदी और सौरभ कुमार पांडे की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन नई सूची में इनकी जगह ब्रह्म स्वरूप, सर्वेश कुमार, राजेंद्र पाल, रामवीर सिंह, जयवीर, कंचन शर्मा, शंकर लाल, मोहम्मद जाहिद हुसैन, घनश्याम, दीपक प्रकाश, मोहम्मद ताहिर, अभिनव उपाध्याय और अविनाश के नाम डाल दिए गए।
विज्ञापन


बिना कारण हुई इस अदला-बदली से कर्मचारियों में नाराजगी है। हटाए गए कर्मचारियों का कहना है कि अचानक नाम बदलना गलत है । इससे उनका काम प्रभावित होगा। स्थानीय लोग भी कह रहे हैं कि बीएलओ की ड्यूटी में मनमानी की जा रही है। कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि मामले में सूची मांगी गई थी, जिसमें कुछ लोग स्थानांतरित कर दिए गए थे तो कुछ लोग सेवानिवृत्त हो गए। इसलिए सूची को संशोधित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed