Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All wards will be illuminated by solar-powered lights, and traffic rules will be announced at intersections.

Bareilly News: सौर ऊर्जा की रोशनी से चमकेंगे सभी वार्ड, चौराहों पर सुनाई देंगे यातायात नियम

Sun, 29 Nov 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
All wards will be illuminated by solar-powered lights, and traffic rules will be announced at intersections.
आंवला। कस्बे के सभी वार्ड सौर ऊर्जा संचालित लाइटों की रोशनी से जगमगाएंगे। इसके लिए 200 लाइटें लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को आसरा आवासीय कॉलोनी के कमरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम और कस्बे में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठाया गया। एजेंडा में शामिल इन मामलों में से आसरा आवासीय कॉलोनी के मामले में ही सहमति बनी।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि कस्बे के मुख्य बाजार, चौराहों और स्कूलों के सामने ई-रिक्शा को बेतरतीब चलाने और खड़ा करने से जाम लगता है। इससे राहगीर, विद्यार्थी, ग्राहक, दुकानदार आदि परेशानी झेलने के लिए मजबूत होते हैं। सपना अग्रवाल ने कहा कि पिछली सभी बैठकों में ई-रिक्शा के कारण जाम का मुद्दा उठाया गया है। पालिका बोर्ड के साढ़े तीन साल बीतने पर भी कस्बावासियों को जाम से निजात नहीं मिल सकी है। यह समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

--
चौराहों पर अनाउंमेंट सिस्टम लगाने का विरोध
सभासद सचिन गुप्ता ने कस्बे के पांच प्रमुख चौराहों पर पब्लिक अनाउंसमेंट (पीए) सिस्टम लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे बाजार में शोर से व्यापारियों को परेशानी होगी। ईओ प्रदीप गिरी के समझाने पर प्रस्ताव पारित हुआ। इससे लोगों को यातायात के नियम बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंदरों पर रही तकरार
कुत्ते और बंदरों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए सभासदों ने पहले 500 बंदरों को पकड़वाने का मुद्दा उठाया। भाजपा सभासद रामबहादुर प्रजापति समेत कुछ सभासदों ने इसका विरोध किया। इस कारण इसपर सहमति नहीं बन सकी। हालांकि, भाजपा की ओर से नामित सभासद व मंत्री के प्रतिनिधि प्रमोद अनुरागी और सभासद सचिन गुप्ता ने इसका पक्ष लिया। बहसबाजी के बाद मुद्दा रद्द कर दिया गया।
--
महिलाओं को नहीं मिलता बोलने का मौका
सभासद सपना अग्रवाल ने कहा कि बैठक में पुरुष सभासद अपने वार्ड के मुद्दे रख देते हैं, जबकि महिलाओं को मौका नहीं मिलता। सभासद लक्ष्मी राणा ने इसका और जाम के मुद्दे का समर्थन किया।
--
यह प्रस्ताव हुआ रद्द
पालिका कार्यालय के पास स्थित पशु चिकित्सालय के बाहरी इलाके में पालिका की ओर से दुकानें बनवाने व सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव को भी रद्द कर दिया गया।
--
इन पर लगी मुहर
लंबी बहस के बाद कस्बे के सभी 25 वार्डों में सौर ऊर्जा से संचालित 200 लाइटें लगाने पर सहमति बनी। आसरा आवासीय कॉलोनी के कमरों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और शेष कमरों की आवंटन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय किया गया। पीए सिस्टम लगाने पर भी सहमित बनी।

बैठक में सांसद के प्रतिनिधि वकार अली गुड्डू, सुशीला प्रजापति, प्रीती, मनोज मौर्य, मधुसूदन सिंह, मोहम्मद अहमद, अनीसुर्रहमान, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नपा परिषद के अध्यक्ष आबिद अली ने बताया कि जिन प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है, उनको अगली बैठक में दोबारा से रखा जाएगा। जिन प्रस्तावों पर मुहर लग गई है, उनका काम जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed