फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All three companies grabbing Rs 117 lakh of farmers will be blacklisted

किसानों के 117 लाख रुपये हड़पने वाली तीनों कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट

Mon, 12 Jul 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
All three companies grabbing Rs 117 lakh of farmers will be blacklisted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सत्र में 109 किसानों से धान खरीदने के बाद अब तक नहीं किया भुगतान
विज्ञापन

तीनों कंपनियों के प्रबंधकों पर दर्ज कराई जा चुकी है एफआईआर

बरेली। धान खरीदने के छह महीने बाद भी भुगतान न करने वाली तीन कंपनियों को अब काली सूची में डाला जाएगा। एफआईआर के बाद भी भुगतान न करने को लेकर खाद्य विभाग कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। कंपनियों के प्रबंधकों को चेतावनी दी गई है कि एक महीने के अंदर भुगतान नहीं किया को सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद में गड़बड़ी का यह मामला पिछले सत्र में सामने आया था। इसके बाद तीन फार्मर प्रोडक्शन कंपनियों को खरीद से बाहर कर दिया गया। इसके बाद इन कंपनियों ने किसानों के धान का भुगतान नहीं किया। तीनों कंपनियों पर 109 किसानों का 117 लाख रुपया बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी भुगतान न करने पर तीनों कंपनियों के प्रबंधकों के विरुद्घ बीते दिनों एफआईआर दर्ज करा दी गई, लेकिन भुगतान फिर भी नहीं हुआ। लिहाजा प्रशासन ने तीनों कंपनियों को गेहूं खरीद से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने बताया एक महीने के अंदर अगर कंपनियों ने किसानों के बकाया धान मूल्य का भुगतान नहीं किया तो उन्हें आगे भी धान और गेहूं खरीद में शामिल नहीं किया जाएगा। तीनों कंपनियों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। इसके बाद वे प्रदेश में कहीं भी धान या गेहूं की खरीद नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही कृषि विभाग में भी इन फार्मर प्रोडक्शन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed