Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All the ponds in the district including Faik Enclave will be freed from encroachment: Dr. Sanjay

कब्जा मुक्त होंगे फाइक एन्क्लेव समेत जिले के सभी तालाब : डॉ. संजय

Fri, 24 Oct 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
All the ponds in the district including Faik Enclave will be freed from encroachment: Dr. Sanjay
मत्स्य विभाग के मंत्री ने सर्किट हाउस में दी जानकारी, पट्टे निषाद समाज को दिए जाएगे
विज्ञापन


बरेली। जिले में शहर और गांवों में लगभग तीन हजार तालाब हैं। इनमें से तीन हजार तालाब कब्जामुक्त हो गए हैं। उन्हें पट्टे पर दिया जा रहा है। अब नगर निगम सीमा के फाइक एन्क्लेव समेत कई क्षेत्रों में करीब डेढ़ हजार तालाबों को कब्जामुक्त कराकर उसके पट्टे निषाद समाज को देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। ये जानकारी मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य विभाग की 107 परियोजनाओं में 105 संचालित हैं। लापरवाही बरत रहे अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। तालाब और पोखरों पर दूसरे वर्ग को गलत तरीके से आवंटन हुआ है तो उसे निरस्त कर प्राथमिक पात्र वर्ग को सौंपने के निर्देश दिए हैं। मछुआरों को बिना गारंटी किसान क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये का लोन चार फीसदी ब्याज पर मिल रहा है। प्रशिक्षण और बीमा की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

त्रेतायुग से निषाद एनडीए के साथ हैं
मंत्री डॉ. संजय ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि निषाद त्रेतायुग से एनडीए के साथ हैं। एनडीए के साथ थे और हमेशा रहेंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दीया जलाने के बयान पर कहा कि हमारे पूर्वजों ने मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने से लेकर आजादी की मशाल तक जलाई। जो दीपोत्सव का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने भारतीय संस्कृति का अपमान किया। वह कृष्ण के वंशज होने का दावा करते हैं तो मथुरा की जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा-बसपा ने पिछड़ों के वोट लेकर उन्हें नहीं दी सुविधा
डॉ. संजय ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकारें पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। डबल इंजन सरकार ने पहली बार सबके विकास की दिशा तय की। पीडीए से वोट लेकर अगड़ों काे आगे बढ़ाते हैं। बसपा की सत्ता में सतीश मिश्रा और सपा में माता प्रसाद पांडेय कंपनी काम कर रही है। भाजपा सरकार में कानून का राज है। महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं और अर्थव्यवस्था सुधरी है। समरसता बढ़ी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed