फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All the kiosks around the passenger shed will be removed, notice issued

Bareilly News: यात्री शेड के आसपास रखे सभी खोखे हटेंगे, नोटिस जारी

Thu, 29 May 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
All the kiosks around the passenger shed will be removed, notice issued
रिठौरा। भोजीपुरा-अभयपुर मार्ग पर श्मशान भूमि के पास यात्री शेड के आसपास रखे सभी खोखे हटाए जाएंगे। इसको हटाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम की निधि से भोजीपुरा-अभयपुर मार्ग पर श्मशान भूमि के सामने यात्री शेड का निर्माण होना था, लेकिन मोहल्ला खेड़ा की सभासद नासिर जहां के पति पूर्व सभासद जाकिर मंसूरी ने यहां अपने खोखे रखवा दिए। लोगों के अनुसार वह इससे मोटा किराया वसूलते थे। हालांकि पिछले दिन पूर्व सभासद ने बताया कि यहां उन्होंने 15 साल पूर्व खोखे लगवाए थे। मामले की शिकायत हिंदू संगठनों ने ट्वीट कर एसडीएम सदर से की तो प्रशासन हरकत में आया। अधिशासी अधिकारी अंकित गंगवार ने बताया कि सरकारी जमीन पर, जो भी खोखे लगे हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया है। जो स्वेच्छा से हटा ले तो ठीक है। वरना नगर पंचायत प्रशासन एक-दो दिन में पूरी तरह से अतिक्रमण को हटवाएगा। एसडीएम सदर ने कहा कि किसी को सरकारी जमीन पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। इन अवैध खोखे को हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed