फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All passenger trains except one suspended, causing problems in transportation

Bareilly News: एक छोड़ सभी पैसेंजर ट्रेनें स्थगित, आवागमन में हो रही परेशानी

Mon, 24 Feb 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
All passenger trains except one suspended, causing problems in transportation
बिशारतगंज। बरेली-चंदौसी रेल मार्ग की एक और पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किए जाने से इस रूट के यात्रियों के समक्ष आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कम दूरी तय करने के लिए यात्रियों को अधिक खर्च व लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे का हवाला देकर रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली दिल्ली-बरेली एवं मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पहले ही एक मार्च तक के लिए निरस्त किया हुआ है। बरेली से अलीगढ़ के लिए दो पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही थी। एक पैसेंजर ट्रेन सुबह 4.55 बजे एवं दूसरी 9.05 बजे बरेली से रवाना होती है, जो अलीगढ़ से वापसी में शाम 5.50 एवं रात 11.40 बजे बरेली लौटती है। महाकुंभ के कारण बरेली से सुबह 4:55 पर रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने 28 फरवरी तक के लिए स्थगित किया हुआ है। बरेली-चंदौसी रूट पर अब एकमात्र पैसेंजर ट्रेन बची है, जो सुबह 9: 05 बजे बरेली से रवाना हो रही है।
विज्ञापन

इस रूट की एक छोड़ सभी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किए जाने का रेलवे का फैसला यात्रियों के लिए बेहद भारी पड़ रहा है। इस रूट के तमाम रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई गांव ऐसे हैं, जिनके लिए सड़क मार्ग से वाहनों की सीधी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम दूरी तय करने के लिए यात्रियों को अधिक खर्च के साथ लंबा रूट तय करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed