फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All elections should be held together so that five years are free from communalism

मुस्लिम एजेंडाः एक साथ हों सारे चुनाव ताकि पांच साल सांप्रदायिकता से निजात रहे

Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
All elections should be held together so that five years are free from communalism
बरेली। उर्स तहसीनी के दौरान मुस्लिमों की हालत पर दस सूत्री मुस्लिम एजेंडा ‘एहतेजाजनामा’ जारी किया गया। इसमें मुल्क में मुसलमानों की बदहाली और हुकूमत के उनसे बेपरवाह होने पर नाराजगी जताई गई। राष्ट्रपति को संबोधित यह एजेंडा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तमाम उलमा की रजामंदी से तैयार किए गए एहतेजाजनामा में मुस्लिम समस्याओं पर ध्यान देने के साथ मुसलमानों के सियासी और वित्तीय हालात बेहतर करने की बात रखी है ताकि मुसलमान भी वतन की तरक्की में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें। खानकाह तहसीनिया के सज्जदानशीन मौलाना हस्सान रजा खां नूरी की ओर से भेजे गए एहतेजाजनामा में यह भी कहा गया है कि सभी चुनाव एक साथ हों ताकि सांप्रदायिक माहौल से पांच साल तक छुटकारा मिले।
विज्ञापन

एहतेजाजनामा में मीडिया का भी मुद्दा उठाया गया है। कहा गया है कि मीडिया की निष्पक्षता की गारंटी होनी चाहिए। मुसलमानों को नौकरियों और कारोबार में बढ़ावा दिया जाए। दरगाहों और मस्जिदों की हिफाजत पर भी गौरोफिक्र की जानी चाहिए। वक्फ वोर्ड में सुन्नियों को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। जानवर जिबह करने का काम भी सिर्फ सुन्नियों को दिया जाए और मीट की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाई जाए। मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई पर जोर दिया गया है। इसके अलावा मुस्लिम इलाकों में बैक खुलवाने और सफाई व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed