फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All day jam at Bareilly College intersection, people battling

बरेली कॉलेज चौराहे पर पूरे दिन जाम, जूझते रहे लोग

Thu, 25 Feb 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
All day jam at Bareilly College intersection, people battling
बरेली कॉलेज रोड पर जाम में फंसे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जल निगम ने बरेली कॉलेज के सामने खोदाई शुरू कर बंद कर दिया है पुराने रोडवेज जाने वाला रास्ता
विज्ञापन

मालियों की पुलिया और ईसाईयों की पुलिया पर भी और भीषण हुआ जाम

बरेली। शहर में जाम की समस्या भीषण हो गई है। जल निगम के खोदाई करने के लिए पुराने रोडवेज स्टैंड की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर देने से बरेली कॉलेज चौराहा भी जाम हो गया है। बुधवार को दूसरे दिन भी लोगों को यह चौराहा पार करने के लिए बुरी तरह जूझना पड़ा। उधर, मालियों की पुलिया और ईसाईयों की पुलिया पर जाम और भीषण हो गया है।
तीन दिन पहले ही सीवर लाइन बिछाने के लिए ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे की ओर जाने वाली खुर्रम गौंटिया रोड पर खोदाई शुरू कर उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद इस रोड का ज्यादातर ट्रैफिक श्यामगंज होकर गुजर रहा है। सेटेलाइट स्टैंड से पुराने रोडवेज अड्डे तक रोडवेज की बसें भी अब तक इसी रास्ते से पहुंच रही थीं लेकिन इसके बाद बरेली कॉलेज से पुराने रोडवेज बस अड्डे के बीच की सड़क भी बंद कर दी गई। इससे शहरवासियों की मुसीबत और बढ़ गई है। पुराने अड्डे पर बसों के आने-जाने के लिए अब सिर्फ नावल्टी चौराहे का रास्ता बचा है जिसकी वजह से बरेली कॉलेज चौराहे के साथ यहां भी भीषण जाम लग रहा है। इसके साथ सिकलापुर और चौकी चौराहे पर भी जाम की हालत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच पहले से भीषण जाम लग रहा है। दोनों चौराहों पर यातायात पुलिस ट्रैफिक रोक-रोककर पास कर रही है। एक तरफ का ट्रैफिक रोकने से मिनटों के अंदर रोड पर लंबा जाम लग रहा है। ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बसों के दौड़ने से बेहिसाब धूल भी उड़ रही है। जल निगम की ओर से इन सड़कों पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी बाग, विकास भवन रोड और चौपुला रोड पर भी गुजरना मुश्किल

करीब एक महीने से ज्यादा समय से कंपनी बाग, विकास भवन रोड और चौपुला रोड जाम में फंसा हुई है। चौकी चौराहे से प्रभा टॉकीज रोड अब तक बनना शुरू नहीं हुई है। एक ही लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक गुजरने से न सिर्फ विकास भवन रोड पर भी जाम लग रहा है बल्कि इसकी वजह से श्यामगंज में भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। तीन दिनों से सर्किट हाउस रोड पर भी निकलना मुश्किल हो गया है। चौपुला की सर्विस रोड टूटे होने के कारण वाहन फंस रहे हैं। सिटी स्टेशन रोड की तरफ चौपुला पुल का रैंप बनने से सर्विस रोड कुछ संकरी भी हो गई है और जाम का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed