फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   alert: trains checked at night

जंक्शन पर खुफिया अलर्ट, रात भर हुई ट्रेनों की चेकिंग

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
alert: trains checked at night
बरेली। ट्रेनों में लूटपाट की आशंका में जारी खुफिया अलर्ट के बाद जीआरपी ने रात भर ट्रेनों की चेकिंग की। मंगलवार सुबह तक करीब 75 संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ कर उनका टिकट और आईडी चेक किए गए।
विज्ञापन

सोमवार रात एसएसपी रेलवे ने दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनों की चेकिंग करने का निर्देश दिया। दरअसल रेलवे के खुफिया विभाग ने जाड़ों में ट्रेनों में लूटपाट होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि लुटेरे कंबल, टोपी लगाकर यात्रियों के बीच बैठ जाते हैं और मौका पाते ही लूटपाट करके ट्रेन को रास्ते में रोककर उतर जाते हैं। आदेश मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने आठ टीमें बनाकर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सोमवार शाम छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक करीब एक दर्जन ट्रेनें चेक की गईं। इनमें 75 यात्री संदिग्ध दिखने पर उनका टिकट, आईडी आदि देखे गए लेकिन सब सही निकला। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने बताया कि रात में लखनऊ मेल, श्रमजीवी, सत्याग्रह, सुहेलदेव, आला हजरत, महामना, गंगा सतलज समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed