फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert: Patients suffering from ILI and SARI will be monitored

अलर्ट : आईएलआई और सारी से ग्रसित मरीजों की होगी निगरानी

Mon, 11 Dec 2023 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 11 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Alert: Patients suffering from ILI and SARI will be monitored
बरेली। चीन में फैल रही निमोनिया संदिग्ध लक्षण वाले एवियन फ्लू का फिलहाल प्रदेश में कोई मरीज नहीं मिला है पर एहतियातन जांच और निगरानी के दिशानिर्देश जारी हुए हैं। सांस संबंधी बीमारियों में संदिग्ध लक्षण नजर आने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश हैं। केंद्र सरकार से जारी अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग का इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) सेल सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

आईडीएसपी ने सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को नोटिस जारी कर कहा है कि श्वसन संबंधी संक्रमण यानी सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) के मरीजों की रिपोर्ट आईडीएसपी को उपलब्ध कराएं। एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक जिन मरीज में ये दोनों संक्रमण के लक्षण होंगे, उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि शासन ने निमोनिया और सांस संबंधी रोगों से ग्रसित मरीजों की निगरानी के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। अपील की है कि अगर परिजन या पड़ोस के किसी व्यक्ति में संभावित लक्षण नजर आएं तो देरी न करें। तत्काल डॉक्टर को दिखाएं ताकि उचित इलाज मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस लेने में होती है दिक्कत, मास्क लगाएं
फिजिशियन डॉ. पवन कपाही के मुताबिक आईएलआई और सारी की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग जल्द आते हैं। हालांकि, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से युवा भी चपेट में आ सकते हैं। फ्लू से निमोनिया के साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। यह संक्रामक बीमारी है लिहाजा, मास्क लगाने से बचाव हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीकू और एनआईसीयू में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

ऐसे करें बचाव
-तरल पदार्थ जैसे जूस, पानी, सूप का अधिक सेवन करें।
- शरीर में दर्द, तेज बुखार होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- बुखार होने पर आराम करें और कठिन कार्य करने से बचें।
- मादक पदार्थ से बचें। जुकाम होने पर सुबह-शाम भाप लें।
- सफाई का ध्यान रखें और बार-बार अपने हाथ को धाेते रहें।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर टिश्यू या कपड़ा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed