{"_id":"5dc4e9bf8ebc3e5b7b299383","slug":"alert-on-nepal-border-seven-terrorists-are-trying-to-enter-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सात आतंकी घुसने की फिराक में, सीमा सुरक्षा बल सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सात आतंकी घुसने की फिराक में, सीमा सुरक्षा बल सतर्क
Fri, 08 Nov 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल बॉर्डर से भारत में आतकी घुसपैठ होने की आशंका खुफिया एजेंसियों ने जताई है। एजेंसियों के मुताबिक सात आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।
पुलिस, एसएसबी और खुफिया एजेंसियों ने नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर समेत जिलों की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है।
खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के नागरिकों के आने-जाने को लेकर कोई प्रतिबंध न होने और घने जंगल होने का लाभ उठाकर अपराधी आसानी से इधर-उधर चले जाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 1993 में कानपुर में राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में हुए सीरियल बम धमाके में बहराइच में हमले का मास्टरमाइंड इरफान पकड़ा गया था। 2014 में नेपाल से सटे रुपैडिहा बॉर्डर (बहराइच) से तीन आतंकी एसएसबी ने पकड़े थे। सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी के अलावा कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के कारण देश विरोधी ताकतों के मंसूबे सफल नहीं हो पाते हैं।

अब खुफिया एजेंसियों ने सरकार को इनपुट दिया है कि सात आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में हैं। इस इनपुट के बाद से नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। एसपी पूनम ने बॉर्डर सीमा के जुड़े थानों की पुलिस को सतर्कता बढ़ाने, एसएसबी के साथ पैदल गश्त करने और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जनपद के चार थानों तिकुनियां, चंदनचौकी, गौरीफंटा और संपूर्णानगर की सीमा नेपाल बॉर्डर से जुड़ी है। चारों थाना प्रभारियों को सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर पैदल गश्त करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। एलआईयू के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क बना है।- पूनम, पुलिस अधीक्षक