फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alcohol theft in Bareilly from a tanker going to Jharkhand

झारखंड जा रहे टैंकर से बरेली में अल्कोहल चोरी

Thu, 14 Jan 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Alcohol theft in Bareilly from a tanker going to Jharkhand
अवैध शराब बेचने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

प्रधानी के चुनाव में शराब बनाने को रामपुर का तस्कर ढाबे पर कर रहा था खरीद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

टैंकर, पिकअप समेत अल्कोहल बरामद, मीरगंज में रिपोर्ट लिखकर ढाबा मालिक को भी भेजा जेल

बरेली। प्रधानी के चुनाव में अवैध शराब बनाने के लिए पंजाब से झारखंड जा रहे टैंकर से मीरगंज के ढाबे पर अल्कोहल चोरी किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने पंजाब के ट्रक स्टाफ समेत रामपुर जिले के शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। काफी मात्रा में अल्कोहल और दो वाहन बरामद किए हैं। पांच आरोपियों को मीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जेल भेजा है।
पुलिस लाइन में एसपी क्राइम सुशील कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार रात मीरगंज इंस्पेक्टर दयाशंकर रात में गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी दिशा में गांव परौरा के पास गुरुनानक दशमेश पंजाबी ढाबे पर पंजाब के नंबर का टैंकर खड़ा देखा। टैंकर पर एक व्यक्ति चढ़ा हुआ था। पुलिस टीम ने देखा कि टैंकर से पाइप के जरिये तरल पदार्थ बराबर में खड़ी पिकअप वैन में लदे ड्रम और केन में भरा जा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो टैंकर पर खड़े व्यक्ति से पूछताछ की। उसने बताया कि टैंकर में मिथाइल अल्कोहल है, जो शराब बनाने में काम आता है। इसे वह पंजाब से झारखंड ले जा रहे हैं। पिकअप ड्राइवर सोनू रामपुर के मिलक का निवासी था। उसके साथ रामपुर के बिलासपुर थाने के गुलड़िया गांव निवासी कुलवंत सिंह भी था।
विज्ञापन

कुलवंत ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी टैंकर ड्राइवर सुखबीर सिंह और हेल्पर जसविंदर से एक हजार लीटर अल्कोहल का सौदा किया था। पुलिस के मुताबिक कुलवंत सिंह ने बताया कि टैंकर से जो अल्कोहल खरीदा गया है उसे पर प्रधानी के चुनाव के लिए शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाना था। ढाबा मालिक मिलक निवासी अमित को भी भागीदारी के आरोप में जेल भेजा गया है। आरोपियों से पुलिस को 25550 लीटर अल्कोहल मिला। जबकि रिकॉर्ड में वह टैंकर में 24 हजार लीटर अल्कोहल लेकर चले थे। इससे पता लगा कि उनकी फैक्टरी के कर्मचारियों से भी सेटिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ लीटर मिथाइल अल्कोहल से बनाते हैं चार हजार लीटर शराब

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों के पास बरामद अल्कोहल से लाखों रुपये की शराब बनाकर बेची जा सकती थी। दो सौ लीटर मिथाइल अल्कोहल में दूसरे केमिकल मिलाकर करीब चार हजार लीटर शराब तैयार की जाती है। बताया कि हाल ही में कानपुर व मुजफ्फरनगर जिलों में ऐसी मिलावटी शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed