फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akshaya Tritiya will be celebrated on April 19 in the auspicious Lakshmi and Ayushman Yoga.

Bareilly News: वैभव लक्ष्मी व आयुष्मान योग में 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया

Wed, 15 Apr 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya will be celebrated on April 19 in the auspicious Lakshmi and Ayushman Yoga.
बरेली। सुख, समृद्धि, संपत्ति, धन और सौभाग्य के आशीर्वाद के लिए प्रसिद्ध अक्षय तृतीया इस वर्ष 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस बार अक्षय तृतीया कई दुर्लभ संयोगों को संजोए हुए हैं जो यश-वैभव, धन-संपदा कारक रहेगी।
विज्ञापन

पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर्व पर शुक्र व चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील होंगे। इससे वैभव लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही 27 योगों में सबसे प्रमुख आयुष्मान योग भी इस दिन व्याप्त रहेगा। यह दोनों योग यश वैभव धन संपदा के कारक कहे जाते हैं। इन योगों में खरीदारी करना भी अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन

सूर्य अपनी उच्च राशि में मेष में रहेंगे और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर करने करेंगे। सूर्य- चंद्रमा की इस दिन उच्च स्थिति जातकों के मनोरथ की पूर्ति करेंगी। इन मंगलकारी योगों के चलते इस दिन भूमि, भवन, वाहन, आभूषण इत्यादि खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त में से एक है इस दिन विवाह आदि कोई भी कार्य बिना विचारे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया का पौराणिक महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही हुई थी। भगवान विष्णु ने नर नारायण का अवतार भी इसी दिन लिया था। भगवान परशुराम का जन्म भी अक्षय तृतीया पर हुआ था। अक्षय तृतीया से ही बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं। मान्यता है कि इसी दिन विष्णु के चरणों से मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। अक्षय का मतलब ही कभी क्षय नहीं होने वाला है, इसलिए इस दिन नए कार्य की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed