{"_id":"600c763d8ebc3e30d030a68c","slug":"akshar-vihar-will-be-picnic-spot-bareilly-news-bly4347780158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षर विहार को शहर का पिकनिक स्पॉट बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षर विहार को शहर का पिकनिक स्पॉट बनाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अक्षर विहार की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद अब 11 करोड़ रुपये खर्च कर उसे पिकनिक स्पॉट बनाने की तैयारी है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अक्षर विहार स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल है। अब उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अक्षर विहार तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। अब स्मार्ट सिटी के तहत उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पहले तालाब की चहारदीवारी बनवाकर उसे सुरक्षित किया जाएगा। इसके बाद तालाब की सफाई कराई जाएगी। उसमें साफ पानी भरवाया जाएगा। तालाब का पानी साफ बना रहे, इसके लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी लगवाए जाएंगे। तालाब में पैडल नाव से लोगों को नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए कम से कम चार प्रोजेक्ट पर काम होगा। यहां लाइट की व्यवस्था के लिए सोलर ट्री भी लगाए जाएंगे। तालाब में कई प्रजातियों की खूबसूरत मछलियां डाली जाएंगी। गांधी उद्यान की तर्ज पर म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। लोगों को बैठने के लिए बेंचें भी बनवाई जाएंगी। सौंदर्यीकरण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।