फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh supporters fired crackers, distributed sweets

अखिलेश समर्थकों ने छोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

Mon, 02 Jan 2017 01:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh supporters fired crackers, distributed sweets
sp
समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में सीएम अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में अखिलेश समर्थकों ने पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। 
विज्ञापन

अखिलेश समर्थकों ने सपा के मिशन कंपाउंड स्थत दफ्तर के बाहर अयूब खां चौराहे से आगे लोहिया द्वार पर एकत्र होकर उनके सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पटाखे छुड़ाये और खुशी का इजहार किया। अखिलेश अताउर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पटाखे छुड़ाने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। कार्यक्रम में दीपक शर्मा, कदीर अहमद, रईस मियां, हसीब खान, अहमद खान, नवाब अख्तर, फहीम बेग, लियाकत, जयप्रकाश, मुन्ना, गौरव रस्तोगी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

उधर, महानगर सपा के पूर्व महासचिव शमीम सुल्तानी, पार्षद शमीम अहमद, की अगुवाई में बड़ी संख्या में पार्षदों ने अयूब खां चौराहेे पर पहुुंचकर अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पटाखे छुड़ाकर खुशी का इजहार किया। रेहान अली, अलीम खां, अकील गुड्डू, चंद्र प्रकाश गुप्ता, दीपक सक्सेना, मोहम्मद नासिर, मुख्त्यार खां, उवैस खां, शेर खां, जावेद गुड्डू, मोहसिन खां आदि शामिल थे। आशू खान ने शहदाना चौराहे और लल्लू सिंह यादव, अंकित यादव और सुधीर यादव ने डीडीपुरम में पटाखे छुड़ाये और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। युवाओं ने प्रेमनगर चौराहा, कोहाड़ापीर होते ही अयूब खां चौराहे तक अखिलेश यादव के समर्थन में बाइक रैली निकाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed