फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh said, aunt Do not fall prey to

अखिलेश बोले, बुआजी के चक्कर में मत पड़ना

Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said, aunt Do not fall prey to
Akhilesh said, aunt Do not fall prey to - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुस्लिम मतदाताओं को बसपा और भाजपा की दोस्ती का डर दिखाकर मायावती से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी बुआजी (मायावती) के चक्कर में मत पड़ना। कहीं चक्कर में पड़ गए तो इस बार हाथी का साइज और बड़ा हो जाएगा। पहले छोटे हाथी लगे थे इस बार बड़े हाथी लगेंगे। जब वह राखी बांधकर तीन बार सरकार बना सकती हैं तो वह अब भी भाजपा से दोस्ती कर सकती हैं।
विज्ञापन

देवरनियां की चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने अपने विकास कार्य गिनाने के अलावा बसपा और भाजपा पर हमला जारी रखा। कहा कि पीएम ने बदायूं में यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यह भी बताएं कि केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए यूपी की कितनी मदद की। सौ नंबर गाड़ियों से लेकर हर इंतजाम हमनेे किए। अब सौ नंबर को और बेहतर बनाया जाएगा। आगे से 10 वीं और 12 वीं पास अगर सबसे आगे दौड़ेगा तो वह पुलिस में भर्ती होगा। उसे कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

बहेड़ी से सपा प्रत्याशी अताउर्रहमान, नवाबगंज से भगवत सरन और भोजीपुरा से उम्मीदवार शहजिल इस्लाम के समर्थन में आयोजित सभा में सीएम ने मायावती के बारे में कहा कि जो बिना नकदी के टिकट नहीं देतीं तो वह विकास क्या कराएंगी। अगर उनकी सरकार बन गई तो जनता के साथ से नकदी निकलवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed