फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh gave message of unity to SP

Bareilly News: अखिलेश ने सपाइयों को दिया एकजुटता का संदेश

Tue, 12 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh gave message of unity to SP
बरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुंदरकी चुनाव में जाते हुए बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। वापसी में बरेली के सपा नेताओं ने उनसे एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस दौरान अखिलेश यादव ने एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जनसभा से लौटते समय बरेली हवाई अड्डे पर बरेली के सपा नेताओं से मुलाकात की। करीब 35 नेताओं ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सपाइयों से कहा कि भाजपा समाज को बांटने की बात कर रही है, आप लोग बूथ स्तर पर पीडीए को जोड़ते हुए गरीब किसान की समस्याओं संज्ञान लेकर उनकी मदद करें। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से मेहनत करें। वर्ष 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है।
विज्ञापन

-----
एक पदाधिकारी से जताई नाराजगी
- सपा प्रमुख ने सभी पदाधिकारियों से गर्मजोशी से मुलाकात की। इसी दौरान पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने जब अखिलेश यादव को बुके दिया तो उन्होंने फटकार लगा दी। कहा कि तुम्हारी बहुत शिकायतें आ रही हैं। पदाधिकारी को सही से काम करने की नसीहत दी। उन्होंने मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी से सभी को साथ लेकर पार्टी मजबूत करने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीन सिंह ऐरन, विधायक शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शुभलेश यादव, अशोक यादव, मोंटी शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव सविता व कलीमुद्दीन आदि सपाई खासतौर पर शामिल रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed