{"_id":"681d18af8003bdacef0b906a","slug":"ajay-patel-of-ivri-tops-400-meter-race-bareilly-news-c-4-lko1064-636038-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 400 मीटर दौड़ में आईवीआरआई के अजय पटेल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 400 मीटर दौड़ में आईवीआरआई के अजय पटेल अव्वल
विज्ञापन
पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), इज्जतनगर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ में आईवीआरआई, इज्जतनगर के अजय पटेल प्रथम रहे।
इसके अलावा इस वर्ग में एनआईएसए के सरवन कुमार मंडल द्वितीय और सीआरआईएजेएफ के सौरव घोष तृतीय रहे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बैडमिंटन और टेबल टेनिस में आईवीआरआई, इज्जतनगर ने जीत दर्ज की।
4×100 रिले रेस में आईवीआरआई इज्जतनगर प्रथम और सीआरआईएजेएफ उपविजेता रहा। महिला वर्ग में सीआरआईजेफ ने पहला और आईवीआरआई ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में एमजीआईएफआरआई की विष्णु काजी पहले, सीआरआईएजेएफ के उमाशंकर दास दूसरे और रितेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में आइवीआरआई इज्जतनगर की नेहा मीणा ने प्रथम, सीरआरआरआई की शिवाशंकरी ने द्वितीय और सीआरआईजेफ के डाॅ. बरनिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता सीआरआरआई कटक और फुटबाल का फाइनल मैच आरसीएनईएम, उमियम बारापानी ने जीता। कबड्डी का फाइनल मैच आईवीआरआई इज्जतनगर और सीआरआरआई कटक के बीच खेला गया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीआरआरआई कटक विजयी रहा। संवाद