{"_id":"5d8291f08ebc3e93c734b5d1","slug":"airport-bareilly-news-bly376691850","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई अड्डे को सस्ते रेट पर आपूर्ति होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई अड्डे को सस्ते रेट पर आपूर्ति होगी बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हवाई अड्डे के लिए पावर कॉरपोरेशन सस्ते रेट पर बिजली की आपूर्ति करेगा। ‘उड़ान’ योजना के तहत विकसित किए जा रहे हवाई अड्डे को सस्ती बिजली देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एसके सिंह ने पावर कॉरपोरेशन के प्रबंधन निदेशक को लेटर भेजा है। इसमें शासन की गाइड लाइन का हवाला दिया गया है।
पीलीभीत बाईपास रोड पर बन रहे हवाई अड्डे के लिए पावर कॉरपोरेशन ने अलग से ट्रांसफॉर्मर और फीडर लगाने की व्यवस्था की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक ने पावर कॉरपोरेशन के एमडी को चिट्ठी भेजकर यह अवगत कराया कि वह नागरिक उड्डयन के विशेष सचिव की तरफ से जारी शासनादेश का अवलोकन करें। हवाई अड्डे के लिए पावर कॉरपोरेशन बगैर किसी छूट के सामान्य दर पर ही बिल भेज रहा है। जबकि वर्ष 2017 की उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति के तहत हवाई अड्डे के लिए रियायती दर पर बिजली के बिल प्रेषित किए जाने हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस संबंध में सूचना प्रशासन को भी भेज दी है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे की बिजली बिल शासन की गाइड लाइंस के तहत ही जारी होंगे।