{"_id":"6a8ca11ffda3022a5304317c","slug":"airfares-skyrocket-during-the-festive-season-bareilly-news-c-4-bly1015-952773-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहारी सीजन में आसमान पर हवाई किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहारी सीजन में आसमान पर हवाई किराया
Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्योहारी सीजन में हवाई किराये में एकाएक इजाफा हुआ है। दिल्ली और बंगलूरू से शहर आने का किराया क्रमश: 11 हजार और 20 हजार के पार पहुंच गया है। 27 अगस्त को दिल्ली से बरेली आने के लिए सभी टिकट बुक हो गए हैं। हालांकि, बरेली से जाने के किराये में ज्यादा उछल नहीं आया है। मुंबई रूट के किराये में भी ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है।
इन दिनों दिल्ली और बंगलूरू से बरेली आने और यहां से बंगलूरू जाने के टिकटों की ज्यादा मांग है। 25 से 30 अगस्त के बीच किराये में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। अमूमन बरेली-बंगलूरू के बीच एक स्टॉपेज के साथ हवाई किराया नौ से 10 हजार और नॉन स्टॉप उड़ान का हवाई किराया 12 से 13 हजार के बीच रहता है। 30 अगस्त को बरेली-बंगलूरू के बीच हवाई टिकट 20 हजार रुपये से ज्यादा का है। वन स्टॉपेज के साथ किराया 12 हजार तक पहुंच गया है।
25 अगस्त को दिल्ली से बरेली का किराया 11 हजार रुपये से ज्यादा है, जबकि 26 को नोएडा से बरेली का किराया सात हजार रुपये से ज्यादा पहुंच गया है। सामान्य दिनों में इन रूटों पर किराया चार से छह हजार के बीच रहता है। हालांकि, 28 अगस्त को नोएडा से बरेली का टिकट चार हजार रुपये के आसपास है और दिल्ली से भी लगभग यही किराया है।
विज्ञापन
नवी मुंबई के किराये में ज्यादा अंतर नहीं
बरेली-नवी मुंबई के बीच किराये में ज्यादा उतार-चढ़ा नही आया है। बरेली से नवी मुंबई जाने का किराया 10,500 से 11,500 के बीच और नवी मुंबई से बरेली का किराया 10 हजार रुपये के आसपास है। इस रूट पर चार दिन नॉन स्टॉप उड़ान है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि रक्षाबंधन के आसपास के दिनों में टिकटों की मांग बढ़ गई है। टिकटों की मांग के अनुरूप किराया घटता-बढ़ता रहता है। एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि किराया एयरलाइंस कंपनियां तय करती हैं। ऑनलाइन सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।