{"_id":"689bb340e299ed733c0aa897","slug":"air-quality-will-improve-in-the-district-hospital-air-filters-will-be-installed-bareilly-news-c-4-vns1074-702704-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला अस्पताल में सुधरेगी वायु गुणवत्ता, लगेंगे एयर फिल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला अस्पताल में सुधरेगी वायु गुणवत्ता, लगेंगे एयर फिल्टर
विज्ञापन
अभियंताओं ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बरेली। जिला अस्पताल में वायु की गुणवत्ता को सुधारने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी प्रमुख वार्डों, ऑपरेशन थिएटरों और आईसीयू में उच्च गुणवत्ता वाले एयर फिल्टर लगाए जाएंगे। यह कदम अस्पताल में संक्रमण की दर को कम करने और मरीजों के ठीक होने की प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
मंगलवार को फाइन इंडिया की ओर से आई अभियंताओं की टीम ने अस्पताल में वार्ड-वार्ड घूमकर एयर फिल्टर लगाने वाले स्थानों को चिह्नित किया।एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि इमरजेंसी और ओपीडी में टीबी के लक्षण समेत अन्य संक्रमण जनित बीमारियों के मरीजों का आवागमन रहता है।
ऐसे में हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और धूल के कणों से मरीजों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। एयर फिल्टर लगाने से हवा में मौजूद इन हानिकारक तत्वों को काफी हद तक हटाया जा सकेगा। संवाद