{"_id":"5d02372bbdec226ded6c56a9","slug":"air-marshal-rajesh-kumar-visits-air-force-station-bareilly-for-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली एयर फोर्स स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे एयर मार्शल राजेश कुमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली एयर फोर्स स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे एयर मार्शल राजेश कुमार
Thu, 13 Jun 2019 05:28 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
एयर फोर्स (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर मार्शल राजेश कुमार बुधवार को बरेली एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। बताया जा रहा है कि एयर मार्शल राजेश कुमार बरेली एयर फोर्स स्टेशन के दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान, भारतीय वायु सेना के पदाधिकारियों समेत एयर फोर्स वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष जया कुमार भी पहुंची हैं।
विज्ञापन
यहां वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद, उन्होंने विभिन्न इकाइयों और वर्गों का निरीक्षण किया। फिर एयर मार्शल राजेश कुमार ने बरेली वायु सेना स्टेशन के सभी कर्मियों को संबोधित किया और परिचालन कार्यों को प्राप्त करने में उनके अच्छे काम के लिए उनकी सराहना भी की।
विज्ञापन
वहीं जया कुमार ने वायु सेना कर्मियों की पत्नियों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न कल्याण उपक्रमों और उम्मेद विद्या किरण स्कूल (वंचित बच्चों के लिए एयरफोर्स स्टेशन बरेली द्वारा चलाया जा रहे स्कूल) का भी दौरा किया।