फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agreement on the dispute of religious place in Duvavat village

Bareilly News: दुवावट गांव में धार्मिक स्थल के विवाद पर समझौता

Sun, 01 Oct 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 01 Oct 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Agreement on the dispute of religious place in Duvavat village
नवाबगंज। लंबे अरसे से दुवावट गांव में चल रहे धार्मिक स्थल के विवाद में प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। हालांकि, आगामी आदेशों तक विवादित स्थान पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


गांव में धार्मिक स्थल के पास खाली पड़ी भूमि को लेकर दो समुदायों के बीच कई बार तनाव हो चुका है। शुक्रवार को जनाजे की नमाज अदा करने को लेकर दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए थे। हिंदू समुदाय के लोगों ने पुलिस के खिलाफ धार्मिक स्थल पर धरना शुरू कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सात नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को इस मामले में तहसील सभागार में सीओ चमन सिंह चावड़ा और एसडीएम राजेश चंद्रा की मौजूदगी में दोनों समुदायों के लोगों के बीच समझौता कराया गया। धार्मिक स्थल के पास खाली पड़ी भूमि में कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। त्योहारी आयोजनों के अलावा भूमि पर झंडी आदि नहीं लगाई जाएगी। धार्मिक स्थल पर कीर्तन व अन्य कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग कोर्ट के निर्धारित मानक के अनुसार होगा। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद जो भी अस्थाई व्यवस्था की जाएगी, उसे हटा दिया जाएगा। मुस्लिम समुदाय के लोग आम दिनों में भी इस भूमि से नहीं गुजरेंगे लेकिन समान्य रूप से वह ग्रामीणों के साथ वहां बैठ सकते हैं। मोहर्रम, चेहल्लुम व ईद मिलादुन्नबी का जुलूस खाली भूमि से परंपरागत तरीके से निकाला जाएगा। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई मतभेद नहीं है। फिलहाल पुलिस को धार्मिक स्थल के पास तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

फोटो 3 तहसील सभागार मेे समझौता दिखाते दोनो समुदाय के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed