{"_id":"6abd634ce3971026b6056ff7","slug":"agniveer-recruitment-rally-12500-youths-demonstrated-their-mettle-in-17-days-bareilly-news-c-4-bly1015-978463-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली : 17 दिन में 12,500 युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली : 17 दिन में 12,500 युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
बरेली। जाट रेजीमेंट सेंटर में 17 दिनों से चल रही भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली बुधवार को संपन्न हो गई। भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से आयोजित रैली में 12 जिलों के 12,500 से अधिक अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए।
रैली में हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं व दसवीं) श्रेणी के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 14 सितंबर से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 30 सितंबर तक चली।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। निर्धारित मानक पर शारीरिक क्षमता परखी गई। भर्ती रैली का मुख्यालय उत्तर भारत और भर्ती निदेशालय लखनऊ के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सेना ने जिला पुलिस व प्रशासन के बेहतर सहयोग के लिए अधिकारियों का आभार जताया।