{"_id":"686596d78b6344486c04c5f8","slug":"after-the-rain-cases-of-viral-and-skin-diseases-increased-bareilly-news-c-4-bly1015-673722-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के बाद वायरल, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के बाद वायरल, त्वचा रोगों के मरीज बढ़े
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद जिले में वायरल फीवर, मलेरिया, खांसी सहित त्वचा रोगों के मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुल 1200 मरीजों की ओपीडी हुई। भीड़ के चलते इलाज मिलने में भी परेशानी हो रही है।
बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच मच्छरों का लार्वा पनपने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। मलेरिया की रोकथाम के लिए जल्द ही डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) की टीमें लगाई जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के 432 मरीज मिले हैं। मझगवां, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़ में संख्या ज्यादा है।
बताया कि अगस्त व सितंबर में मलेरिया के केस सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते हैं। इसको लेकर अभी से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन राहुल वाजपेयी ने बताया कि इस समय ओपीडी में सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर के ही पहुंच रहे है। इन्हें दवाइयां देने के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जा रहे हैं। संवाद