फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the rain, a series of faults... electricity remained cut off throughout the night

Bareilly News: बारिश के बाद फॉल्ट की झड़ी... रात भर गुल रही बिजली

Sun, 29 Dec 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
After the rain, a series of faults... electricity remained cut off throughout the night
बरेली। बारिश के बाद शुक्रवार रात से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को दोपहर बाद तक पटरी पर नहीं आ पाई। कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। जैसे-तैसे इनकी मरम्मत करके शनिवार को आपूर्ति सुचारु की गई, मगर ट्रिपिंग से फिर भी निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

बारिश के बीच शुक्रवार रात 1:55 बजे हरुनगला उपकेंद्र में फॉल्ट होने से उपकेंद्र से निकलने वाले सभी छह फीडरों पर आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद 2:40 बजे आपूर्ति चालू की गई तो कंट्रोल रूम में फॉल्ट हो गया। इस दौरान 33 केवी लाइनों में फॉल्ट होने के कारण महानगर, जगतपुर, सनसिटी उपकेंद्रों से आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन

रात में बूंदाबांदी जारी रहने के कारण फॉल्ट की मरम्मत करने में परेशानी आई। हरुनगला के टीपीनगर, सुपरसिटी, पवन विहार, रामगंगा नगर, हरुनगला फीडरों पर आपूर्ति शनिवार दोपहर बाद सामान्य हो सकी। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण चार घंटे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला फीडर पर शुक्रवार रात और शनिवार दिन में लोकल फॉल्ट होते रहे। जीजीआईसी रोड, मलूकपुर सुनारों वाली गली, कुंवरपुर, बमनपुरी, किला, चौपुला, बिहारीपुर में शनिवार को दिन भर समस्या बनी रही।



--------
ब्रह्मपाल बने शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता
बरेली। ब्रह्मपाल सिंह को अधीक्षण अभियंता (शहरी क्षेत्र) बनाया गया है। अब तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार एक्सईएन मीटर विपुल जैन देख रहे थे। पिछले महीनों अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ के निलंबन के बाद यहां किसी की तैनाती नहीं की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed