फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the murder, after watching Crime Patrol, he made up a story of rescue, but still got trapped.

Bareilly News: हत्या के बाद क्राइम पेट्रोल देखकर गढ़ी बचाव की कहानी, फिर भी फंस गए

Fri, 30 Jan 2026 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
After the murder, after watching Crime Patrol, he made up a story of rescue, but still got trapped.
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने इवेंट मैनेजर पूजा राना की हत्या के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों ने ही मुख्य आरोपी विमल के बुलाने पर हत्या और शव छिपाने में मदद करने की बात स्वीकार की। बताया कि हत्या के बाद बचने का तरीका ढूंढने के लिए आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा। हालांकि, उनकी होशियारी काम नहीं आई।
विज्ञापन

12 जनवरी को इवेंट में जाने की बात कहकर घर से निकलीं पूजा राना की उसी रात मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 22 जनवरी को पुलिस ने पूजा के साथ काम करने वाले विमल को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। शव बिथरी इलाके में नदी किनारे से, पूजा की स्कूटी पीलीभीत के पूरनपुर में नहर से बरामद की गई थी। विमल को जेल भिजवाने के बाद पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि डेलापीर निवासी सोहिल खान उर्फ सोहेल व हाफिजगंज कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अनिल कुमार का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया। सोहेल विमल का खास दोस्त व अनिल मौसेरा भाई है। सोहेल ने बताया कि 12 जनवरी को विमल ने उसे कॉल कर जरूरी काम के बहाने बुलाया था। विमल अपनी कार में पूजा के साथ था और नशे में था। विमल ने कार से बाहर आकर उसे पूजा से हुए विवाद और बकाया रुपये की बात बताई। कहा कि पूजा को सबक सिखाएंगे। वह कार में पीछे बैठ गया। तय समय पर दोनों ने पूजा के गले में मफलर डालकर खींचा, जिससे उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed