फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the arrest of Mohammad Tayyab, the family locked the house and ran away

Bareilly News: मोहम्मद तैयब की गिरफ्तारी के बाद घर बंद कर भागे परिजन

Wed, 30 Oct 2024 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
After the arrest of Mohammad Tayyab, the family locked the house and ran away
भोजीपुरा (बरेली)। सलमान खान और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे को धमकी देने वाले मोहम्मद तैयब अंसारी का बरेली से कनेक्शन निकला है। वह थाना भोजीपुरा के गांव मुड़िया हाफिज का निवासी है और चार साल से पिता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी रहा है। गिरफ्तारी के बाद बरेली पुलिस भी पैतृक घर पहुंची, जहां घर के बाहर कुंडी लगी हुई मिली। पुलिस से लेकर खुफिया अमले तक ने जांच पड़ताल शुरू की है। घर बंद होने से उसका कोई पुराना रिकाॅर्ड नहीं मिला। उसके परिजन भी घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को मोहम्मद तैयब अंसारी को मुंबई पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी से गांव में हलचल तेज हो गई है। थाना पुलिस ने गांव जाकर उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। तब उसके घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी बंद मिलीं। पता लगा कि परिवार के लोग सुबह से ही गांव में ही कहीं इधर-उधर निकल गए हैं। उसके पिता मोहम्मद ताहिर दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। चार साल से वह भी पिता के साथ रह रहा है। कभी सिलाई तो कभी बढ़ईगिरी का काम कर लेता है।
विज्ञापन

-------
मां ने बताया बेकसूर
- तैयब के घर में दादा मोहम्मद अहमद, दादी वलीशन, मां नन्ही, बहन ताहिरा व साहिरा रहती हैं। दोनों बहनों में तैयब बीच का है। गिरफ्तारी के बाद से परिवार के लोग किसी से नहीं मिल रहे हैं। धौराटांडा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घर पर किसी के न मिलने पर पड़ोसियों से जानकारी जुटाई। उन्होंने तैयब की मां नन्हीं से मोबाइल फोन पर बात कराई। मां ने बताया कि तैयब मजदूरी करने गया था। उनके परिवार का अपराध से कोई मतलब नहीं है। उनका परिवार निहायत गरीब है। उनके पास केवल दो बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मदरसे में की थी पढ़ाई, अमीर होने के सपने
- कुछ ग्रामीणों में चर्चा थी कि तैयब बचपन से ही जल्द अमीर बनने का सपना देखता था। उनका मानना है कि करोड़पति बनने के लिए तैयब ने अपराध की दुनिया में कदम रखा होगा। लोग उसके लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से तार जुड़े होने को लेकर भी चर्चा कर रहे थे। लोगों ने बताया कि तैयब ने मदरसे में शुरुआती तालीम ली है। इसके बाद वह चला गया।

-----
- तैयब और उसके परिवार के बारे में काफी जानकारी जुटाई है। परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। तैयब भी कई साल पहले यहां से जा चुका है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी बरेली
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed