फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the accident, the number of passengers in Prayagraj trains decreased, many were run late.

Bareilly News: हादसे के बाद प्रयागराज की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटी, कई देरी से चलाई गईं

Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the number of passengers in Prayagraj trains decreased, many were run late.
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुए हादसे के बाद बरेली से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का ट्रेनों पर दबाव कम हो गया है। इस बीच प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों को देरी से चलाया गया। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में भी बुधवार को सीट को लेकर आपाधापी नहीं रही।
विज्ञापन

महाकुंभ के कारण बरेली होते हुए प्रयागराज जाने वाली नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं। रेलवे अप-डाउन 14 विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों पर दबाव कम न होने के कारण आठ विशेष ट्रेनों को 16 फेरों के लिए चलाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार तक प्रयागराज की ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी हो रही थी। श्रद्धालु लगेज यान में भी यात्रा कर रहे थे। बुधवार को प्रयागराज में हादसा हुआ तो काफी संख्या में लोगों ने प्रयागराज की यात्रा को टाल दिया। रेलवे ने भी एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को री-शेड्यूल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को पांच घंटे की देरी से चलाया गया। बृहस्पतिवार को टनकपुर से चलने वाली 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को भी तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा। बुधवार को 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस भी सात घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 04545 बठिंडा-फाफामऊ एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को तीन घंटे देरी से चलाया गया। 14242 नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से बरेली आई।





----------
ट्रेनों में टिकट बुकिंग घटी
महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज के लिए ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग घट गई है। बरेली से प्रयागराज की ट्रेनों में रोजाना औसतन 1800 लोग टिकट बुक करा रहे थे। बुधवार को दोपहर तक तो टिकट बुकिंग जारी रही, लेकिन शाम के समय टिकट बुकिंग घट गई। बुधवार को रात आठ बजे तक बरेली से प्रयागराज के लिए 745 लोगों ने ही टिकट बुक कराए।


---------
478 लोगों ने निरस्त कर दी यात्रा
हादसे के बाद प्रयागराज की ट्रेनों में टिकट बुक करा रहे 478 लोगों ने यात्रा रद्द कर दी। इन लोगों ने वेटिंग और कन्फर्म टिकट निरस्त करा दिए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed