{"_id":"5f10b5548ebc3e63d016a141","slug":"after-raping-the-young-man-ran-away-by-locking-the-girl-in-the-toilet-bareilly-news-bly412921419","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को शौचालय में बंद करके भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को शौचालय में बंद करके भागा युवक
Fri, 17 Jul 2020 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ खेल रहे बच्चों ने परिवार को सूचना दी तो शौचालय में बेहोश मिली बच्ची
विज्ञापन
शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने पीड़ित को टहलाया, एसएसपी कार्यालय में की शिकायत
बरेली। घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रही एक पांच साल की बच्ची को इलाके का ही एक युवक बहलाकर पास ही एक शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में खेल रहे बच्चों की सूचना पर परिजन बंद पड़े शौचालय तक पहुंचे तो वहां उन्हें बच्ची बेहोश मिली। मामले की शिकायत करने पीड़ित परिवार सीबीगंज थाने पहुंचा तो वहां से उन्हें टहला दिया गया। कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
सीबीगंज क्षेत्र निवासी एक महिला के पति मजदूरी करते हैं। महिला ने बताया कि मंगलवार रात बेटी के साथ घर के बाहर खेल रहे उसके दोस्त अचानक उनके पास पहुंचे और बेटी के गायब होने की बात कही। इस पर उन्होंने पति को जानकारी दी और बेटी को ढूंढने निकल पड़ी। पूछताछ में पास ही बने एक शौचालय की तरफ उसे जाते हुए देखे जाने की जानकारी मिली। लेकिन शौचालय बंद पड़ा था। उनके मुताबिक शौचालय खोलकर देखा तो बेटी उसमें बेहोश पड़ी थी। उसे उठाकर तुरंत घर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे होश आया तो उसने पूरी घटना बताई। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने फुसलाकर ले जाने के बाद शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे बंद करके भाग निकला। उसी रात पीड़ित परिवार शिकायत करने सीबीगंज थाने पहुंचा लेकिन उन्हें जांच के नाम पर टहला दिया गया। परेशान होकर पीड़ित बच्ची को लेकर उसकी मां बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत सीओ टू सीमा यादव से की। उन्होंने थाना पुलिस को तुरंत मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर सीबीगंज पुलिस ने पीड़ित को टहलाया, एसएसपी कार्यालय में की शिकायत बरेली। घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रही एक पांच साल की बच्ची को इलाके का ही एक युवक बहलाकर पास ही एक शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में खेल रहे बच्चों की सूचना पर परिजन बंद पड़े शौचालय तक पहुंचे तो वहां उन्हें बच्ची बेहोश मिली। मामले की शिकायत करने पीड़ित परिवार सीबीगंज थाने पहुंचा तो वहां से उन्हें टहला दिया गया। कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।