फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After Parliament dug pond water all together

जल संसद के बाद सबने मिलकर तालाब खोदा

Mon, 30 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 30 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
After Parliament dug pond water all together
तालाब खोदते लोग
विलुप्त हो रहे तालाबों को बचाने के लिए संस्था विकल्प ने सबके सहयोग से मुहिम शुरू की है। क्यारा ब्लाक के तहेतिया हुसैनपुर में लगभग पट चुके तालाब की गांव वालों ने संस्था के साथ मिलकर खुदाई की। इस तालाब को विकल्प संस्था ने काफी पहले गोद लिया था। तालाब में पांच फुट तक सिल्ट जमा हो चुका है जिससे बारिश का पानी बह जाता है। पांच जून को पर्यावरण दिवस पर गांव के लोग छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर तालाब पर एकत्र होंगे। फिर सब मिलकर तालाब का जन्म दिन मनाएंगे। 
विज्ञापन

विकल्प संस्था प्रमुख राजनारायण के नेतृत्व में रविवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफिजगंज, पुरा छात्र संघ,  माध्यमिक विद्यालय भूण के छात्र-छात्राओं का समूह तहेतिया हुसैनपुर पहुंचा। यहां छात्र-छात्राओं ने जल संसद लगाकर तालाब बचाने के पक्ष और विपक्ष में तर्क रखे। सबने एक स्वर से मिलकर संकल्प लिया कि अगर तालाब बचाकर जल संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पीने का शुद्ध पानी मिलना मुश्किल होगा। सबने मिलकर तालाब की खुदाई शुरू की तो गांव वाले भी उनकी मदद को आ गए। सबने एक साथ मिलकर करीब 800 मीटर लंबे और 250 मीटर चौड़े तालाब की लगातार चार घंटे से ज्यादा समय तक खुदाई कर सिल्ट बाहर निकाला। सबने मिलकर संकल्प लिया कि तालाब की खुदाई करने के बाद चारो ओर पेड़ लगाए जाएंगे। पांच जून को छात्र-छात्राएं और गांव वाले तालाब पर एकत्र होंगे। फिर यहां तालाब का जन्म दिन मनाया जाएगा। तालाब बचाओ अभियान में डा. सुचित्रा डे, जगदीश निमिष, पूर्णिमा गुप्ता, अतुल पाराशरी, रुपलाल, पिंटू शर्मा, जय प्रकाश, विवेक साहू, पुष्पा देवी, अंजली शर्मा, ममता गंगवार, श्रृष्ठि गंगवार, नीलम, नीतू शर्मा, पुष्पा देवी समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed