फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After one year, theft report filed on court orders

Bareilly News: एक साल बाद न्यायालय के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
After one year, theft report filed on court orders
अलीगंज। एक साल पहले गैनी मजार के पास से चोरी हुई टाटा मोटर गाड़ी की पुलिस को कई बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब न्यायालय जेएम द्वितीय आंवला के निर्देश पर एक साल बाद चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गुजरात के कच्छ जिला के थाना मुंदरा के गांव उमियाधाम नाना कपाया निवासी प्रमोद कुमार राय के मुताबिक, एक साल पहले वह गाड़ी से सामान उतारकर रात करीब आठ बजे गैनी मजार के पास लकड़ी भरने पहुंचे, लेकिन समय अधिक हो जाने से सामान गाड़ी में लोड नहीं हो सका। इसलिए चालक खाना खाने के लिए अलीगंज चला गया, जब वह लौटे तो वहां गाड़ी नहीं थी। राहगीरों से काफी पूछताछ की और कई जगह उसे तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में कई बार अलीगंज पुलिस से शिकायती पत्र दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed