फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After leopard in Mirganj area now there is fear of bear in Bareilly

Bareilly News: मीरगंज इलाके में तेंदुए के बाद अब भालू की दहशत, ग्रामीण बोले- रात में खेत में दिखे वन्यजीव

Wed, 19 Feb 2025 03:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में वन्यजीवों की दहशत खत्म नहीं हो रही है। धंतिया में तेंदुआ देखे जाने के बाद गांव कपूरपुर में दो भालू देखे जाने का दावा किया गया है। हालांकि वन विभाग की टीम को पगचिन्ह नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
After leopard in Mirganj area now there is fear of bear in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के धंतिया में तेंदुए की दहशत के बाद अब गांव कपूरपुर में दो भालू देखे जाने का दावा किया गया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मंगलवार को गांव पहुंचे और जंगल में कॉम्बिंग की, लेकिन कहीं कोई वन्यजीव नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के ही रामगंगा खादर के कपूरपुर गांव के ग्रामीण अंकित, विनोद और रतनपाल ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे वे अपने खेतों की रखवाली करने गए तो उनकी मटर की फसल में दो भालू थे, जिसको देख वो शोर मचाते हुए गांव भाग खड़े हुए। आवाज सुनकर गांव के और लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। रात होने की वजह से जंगल में ग्रामीण नहीं गए। सूचना पर मंगलवार की सुबह वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार, डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा छत्रपाल, फराज पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की तो ग्रामीणों ने रात में देखे गए भालू के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ मौके पर गए। वहां टीम को कोई पगचिह्न नहीं मिले। वन टीम ने कहा कि कोई भी ग्रामीण खेतों और जंगल में अकेले न जाए। अगर जाना है तो डंडों के साथ समूह में जाए। कहीं कोई वन्य जीव दिखता है तो सूचना दें ताकि उसे पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले वन्यजीव ने 20 ग्रामीणों को किया था घायल
10 फरवरी को धंतिया, अजमतगंज, सिमरिया समेत आदि गांवों में किसी जंगली जानवर ने 20 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। दो दिन से धंतिया के जंगल में तेंदुआ होने की सूचना मिल रही थी, लेकिन वन टीम को वहां कोई पगचिह्न नहीं मिले। हालांकि गांव में अब भी तेंदुए की दहशत व्याप्त है। अब कपूरपुर में भालू की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

पिछले वर्ष भी वन टीम ने लगाया था पिंजड़ा
पिछले वर्ष भी इन गांवों में तेंदुए ने चहलकदमी की थी। वन विभाग ने वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था।

वन विभाग की टीम ने बढ़ाई निगरानी
रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा दिया गया है कि सभी सावधानी से रहें। अगर वन्य जीव दिखाई देता है तो उसकी सूचना वन विभाग को दें। खोजबीन करने पर भालू के पगचिह्न नहीं मिले हैं। जंगली सूअर भी काफी तादाद में हैं। हो सकता है ग्रामीणों ने जंगली सूअर को देखा हो। फिर भी वन टीम निगाह बना रखी है। जैसे ही वन्यजीव दिखाई देगा। उसे पकड़कर दूर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed