फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After four years, mercury is scorching, city dwellers are suffering from the heat

Bareilly News: चार साल बाद तप रहा पारा, तपिश से शहरवासी बेहाल

Fri, 14 Jun 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 14 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
After four years, mercury is scorching, city dwellers are suffering from the heat
बरेली। शहर में चार साल बाद इस बार जून में हर दिन गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2019 में भी 15 जून तक पारा 38 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ था। वहीं, हवा में नमी का स्तर भी 18 से 24 फीसदी के बीच रहा था। कमोवेश यही स्थिति इस वर्ष है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक वर्ष 2019 में जून में भीषण गर्मी का सामना लोगों ने किया था। तत्कालीन परिस्थितियों का असर इस वर्ष भी नजर आ रहा है। वर्ष 2020, 2021 में कोरोना हावी रहा था। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण का ग्राफ घटा और जून में गर्मी के बजाय बारिश के चलते राहत की स्थिति रही। वर्ष 2022 और 2023 में पारा तपा पर 43 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। इस साल गर्म पछुआ हवा का प्रवेश होने के साथ ही हवा में नमी का स्तर बेहद कम होने के चलते हवा के गर्म थपेड़े लोग सह रहे हैं।
विज्ञापन

अतुल के मुताबिक 15 जून तक लू का प्रकोप हावी रहने का अनुमान है। फिर पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव होने और बादल छाने से बारिश के भी आसार बन सकते हैं। तब लू के प्रकोप से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को धूप से बचाव का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिर तापमान से बढ़ती जा रही गर्माहट
विशेषज्ञ के मुताबिक बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी अधिकतम और न्यूनतम पारा में स्थिरता रही। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान में कोई बदलाव न होने से बृहस्पतिवार को लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। अगले दो दिन में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। वहीं, नमी के स्तर में और गिरावट का अनुमान है।
--
मौसम इनपुट
44.6
27.6
सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। गर्म हवा के थपेड़े सताएंगे।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed