{"_id":"68e6d723fd525211ee0ecf25","slug":"after-engagement-the-relationship-was-broken-for-not-giving-rs-12-lakh-bareilly-news-c-4-vns1074-741907-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सगाई के बाद 12 लाख न देने पर रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सगाई के बाद 12 लाख न देने पर रिश्ता तोड़ा
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र निवासी युवती की सगाई के बाद 12 लाख रुपये न देने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता जिला बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अमित कुमार से तय किया था। सगाई में साढ़े पांच लाख रुपये खर्च किए। रिश्ता तय होने से पहले लड़के वालों ने दहेज की मांग नहीं की थी। रिश्ता तय होने के बाद अमित, उसकी मां, भाई, मौसी और मामा दस लाख रुपये व कार मांगने लगे। 28 जुलाई को अमित व उसकी मां पांच लाख रुपये उनके घर आकर ले गए। लड़की के पिता ने हलवाई, बारातघर सब बुक कर दिए। शादी के कार्ड भी बांट दिए।
आरोप है कि दस दिन पहले अमित और उसकी मां ने फोन कर बारह लाख रुपये नकद देने के लिए कहा। मना करने पर रिश्ता तोड़ डाला और शादी करने से इन्कार कर दिया। अमित ने उन लोगों को खुद के एयरफोर्स में होने की बात कहकर धमकाया। कैंट थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो