फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After a dispute with her army man husband, a woman hanged herself to death.

Bareilly News: सैन्यकर्मी पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her army man husband, a woman hanged herself to death.
कैंट के कांधरपुर में किराये पर रह रही महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। कश्मीर में तैनात सैन्यकर्मी पति की सूचना पर कैंट पुलिस ने पहुंचकर शव सील कराया। पुलिस को पति ने बताया कि विवाहेत्तर प्रेम संबंध को लेकर दोनों का फोन पर विवाद हुआ था। पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी बुलाया है।
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाने के कपूरपुर निवासी हृदेश गंगवार भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वर्तमान में वह गुलमर्ग, कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने दोपहर करीब चार बजे कैंट इंस्पेक्टर को कॉल करके बताया कि कांधरपुर में किराये पर रहने वाली उनकी पत्नी आकांक्षा गंगवार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

बताया कि हरदेवी के यहां वह किराये पर रहती थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को आकांक्षा अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंदे से लटकी मिलीं। मकान मालिक हरदेवी ने बताया कि आकांक्षा की पांच वर्षीय बेटी प्रिंसा ने उन्हें बताया कि मम्मी आवाज नहीं दे रही हैं। हरदेवी ने ऊपर जाकर देखा तो आकांक्षा फंदे पर लटकी थी और दरवाजा खुला था। उन्होंने अपने पुत्र नरेंद्र के जरिये आकांक्षा के पति हृदेश को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed